फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   An awareness program on saving and investment was organized at the police lines.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस लाइन में सेविंग व निवेश पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
An awareness program on saving and investment was organized at the police lines.
13jjrp07- पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत
झज्जर। झज्जर पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सशक्त, जागरूक व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पुलिस लाइन में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश की प्रख्यात लेखिका एवं फाइनेंस कोच अल्पा शाह ने मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल नियमित वेतन प्राप्त करना ही आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं है बल्कि आय का सुव्यवस्थित प्रबंधन, नियमित बचत एवं विवेकपूर्ण निवेश अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

यदि पुलिस कर्मचारी अपने सेवा काल के दौरान ही ठोस वित्तीय योजना तैयार कर लें तो वे भविष्य में आने वाली आर्थिक चुनौतियों से आत्मविश्वास के साथ निपट सकते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी व निजी वित्तीय योजनाओं, पेंशन योजनाओं जुड़े विकल्पों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास को झज्जर पुलिस की तरफ से प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय जसलीन कौर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed