फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Alternative arrangements did not work, patients remained worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैकल्पिक व्यवस्थाओं ने नहीं चला काम, परेशान रहे मरीज

Sat, 27 Jul 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Alternative arrangements did not work, patients remained worried
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में मांगों को लेकर दूसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारी भी चार दिन के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। बेशक विभाग द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है लेकिन डॉक्टरों और एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन

एचएसीएमएस के आह्वान पर चिकित्सक वीरवार को हड़ताल पर चले गए थे। लगभग 36 नियमित डॉक्टर हड़ताल पर हैं। तीन चिकित्सक सेवाओं पर हैं। शुक्रवार को इमरजेंसी, हड्डी रोग विभाग सहित कुछ विभागों में सेवा सुचारू थी, लेकिन कुछ वार्ड बिल्कुल खाली थे। अन्य दिनों की अपेक्षा आधे मरीज ही अस्पताल आ रहे हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टर न होने के कारण मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे। उपचार के बाद रेफर किए जा रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्थाओं के बीच मरीजों को यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की दरकार महसूस हो रही है। एचसीएमएस की जिला प्रधान डॉ. ममता का कहना है कि हमारी सभी मांगें जायज हैं और लंबे समय से इनके लिए संघर्ष चल रहा है। सरकार को ये मांगें पूरी करनी चाहिए। जब तक मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन





मरीजों को यह हुई परेशानी

दो दिन पहले नागरिक अस्पताल में महिला चिकित्सक के पास जांच के लिए पहुंची थी। उन्होंने शरीर की कुछ जांच लिखी थी। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई तो डॉक्टर को दिखाने के लिए यहां आई हूं, लेकिन डॉक्टर ने दवा लिखने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-छाया सिंह, सांखोल



गर्भवती हूं। कई महीनों से नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला चिकित्सक से जांच करवाने के लिए आई हूं। यहां पर दूसरी महिला डाक्टर मिली, लेकिन उन्हें जवाब मिला कि जिस डॉक्टर से इलाज चल रहा है वही दवा लिखेंगी।


-क्रांति देवी, शास्त्री नगर



स्वास्थ्य खराब हो गया था। एक हफ्ते पहले नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। शुक्रवार को डाक्टर ने जांच के लिए बुलाया था। हड़ताल होने की वजह से डाक्टर नहीं आए और परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed