फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   All the promises made by Aarti Rao turned out to be

आरती राव के किए सभी वादे झूठे निकले : अतरलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
All the promises made by Aarti Rao turned out to be
मंडी अटेली। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने स्थानीय विधायक और मंत्री आरती राव के दो साल के कार्यकाल को निराशाजनक और असफल बताते हुए उनके चुनावी वादों व घोषणाओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


अतरलाल ने दौंगड़ा अहीर, अटेली और सिलारपुर में जनसंपर्क के दौरान कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं करने वाली आरती राव के अटेली को उपमंडल और दौंगड़ा अहीर को उप-तहसील बनाने, राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बाघोत और सेहलंग के बीच चढ़ने-उतरने के लिए कट बनाने, अटेली में आईएमटी, विश्वस्तरीय बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम और साई का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने के वादे झूठे साबित हुए हैं। वे इलाके के किसानों को पूरी बिजली, न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने और डीएपी खाद उपलब्ध कराने में पूर्णतया विफल रही हैं। इलाके की जनता छोटे-छोटे कार्यों के लिए चक्कर काट रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री उन गांवों व लोगों के साथ भेदभाव कर रही हैं, जहां उन्हें वोट कम मिले। भेदभाव करके वे मंत्री पद की गरिमा गिरा रही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री इलाके का हक लेने में पूर्णतया विफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed