{"_id":"5d9a51988ebc3e015f567824","slug":"agriculture-jhjhar-news-rtk521876653","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 670 किसानों से खरीदा 1756 एमटी बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 670 किसानों से खरीदा 1756 एमटी बाजरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बाजरे की कटाई व कढ़ाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जिन किसानों ने बाजरे की फसल निकाल ली है वे किसान अनाज मंडियों का रुख कर रहे है। फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले 670 किसानों का 1756 मीट्रिक टन (एमटी) बाजरा सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। सबसे ज्यादा बाजरा फिलहाल मातनहेल की अनाज मंडी में खरीदा गया है। यहां पर 1117 एमटी बाजरे की खरीद हो चुकी है। जबकि झज्जर बेरी व ढाकला अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद नहीं हुई है। अब सोमवार को सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से बाजरे की खरीद की जाएगी। फिलहाल झज्जर की अनाज मंडी में 224 एमटी, ढाकला की अनाज मंडी में 402 एमटी और बेरी की अनाज मंडी में मात्र 13 एमटी बाजरे की खरीद हो पाई है।
बेरी की अनाज मंडी में होगी धान की प्राइवेट खरीद
इस बार झज्जर जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए कोई आदेश नहीं आए है। जबकि धान की खरीद बेरी की अनाज मंडी में प्राइवेट कंपनियों के लिए आढ़ती करते है। फिलहाल धान की 1509 किस्म पककर तैयार होने लगी है। किसानों ने धान की कटाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। जल्द ही धान की फसल अनाज मंडी में पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
झज्जर जिले में करीब 43000 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की फसल लगाई गई है। बाजरे की फसल के बाद अब धान की फसल भी पकने लगी है। झज्जर जिले में बासमती धान की विभिन्न किस्मों की रोपाई की जाती है।
विज्ञापन
डॉ. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं कल्याण विभाग झज्जर।