{"_id":"6a63d67e7c62074aab0a9052","slug":"agniveers-underwent-physical-tests-for-army-recruitment-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-893488-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अग्निवीरों ने सेना भर्ती के लिए दिया शारीरिक परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अग्निवीरों ने सेना भर्ती के लिए दिया शारीरिक परीक्षण
विज्ञापन
रोहतक। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती में शुक्रवार को रोहतक के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण में दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल अनुराग सिंह की देखरेख में युवाओं ने दौड़, लंबी कूद, जिग-जैग रन और बीम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। शारीरिक मापदंडों की जांच के दौरान भी प्रतिभागियों ने खुद को बेहतर साबित करने का पूरा प्रयास किया। भर्ती के लिए उत्साहित युवा अल सुबह ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे थे।
शनिवार को रोहतक, झज्जर, पानीपत और सोनीपत के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। वहीं, एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को भर्ती स्थल का दौरा कर सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने उन्हें भर्ती नियमों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया।