फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   agarsen jayanti celebrated

बहु झोलरी गांव में धूधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती

Tue, 27 Sep 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
agarsen jayanti celebrated
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहु में सर्व समाज ने मिलकर महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर मास्टर लेखराम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित सभी लोगों को समाज की तरफ से अग्रसेन महाराज का चित्र भेंट किया गया। इस दौरान संजय मितल ने बताया कि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को अग्रसेन जयंती मनाई जाती है। इस दिन से शारदीय नवरात्रि का भी प्रारंभ होता है। अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का जन्म उत्सव अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। वह एक सूर्यवंशी क्षत्रिय थे और उनके पिता का नाम राजा वल्लभ और माता का नाम भगवती देवी था। जो प्रतापनगर के राजा थे। महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन अग्रवाल और अग्रहरि समाज के लोग महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा था कि उनके राज्य में कोई बसना चाहता है तो उसे प्रत्येक व्यक्ति की ओर से एक ईंट मकान के लिए और एक मुद्रा व्यापार के लिए देना चाहिए। यह महाराजा अग्रसेन की आज्ञा थी। उनकी यह शिक्षा आज भी प्रचलित है। इस अवसर पर मुकेश जिंदल, अनिल गर्ग, महेंद्र गर्ग, प्रवीण मित्तल, सतीश मित्तल, विष्णु मास्टर, सुरेश नंबरदार ,अशोक मित्तल आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed