{"_id":"68d5a4d6a4f0a5a9c802f852","slug":"after-the-50m-jhajjar-swimmer-atul-dhankhar-also-dominated-the-100m-breaststroke-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117745-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 मीटर के बाद 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में भी छाया झज्जर का तैराक अतुल धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 मीटर के बाद 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में भी छाया झज्जर का तैराक अतुल धनखड़
Fri, 26 Sep 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:43 AM IST
सार
बहादुरगढ़ में आयोजित हरियाणा राज्य स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर के अतुल धनखड़ और जयवर्धन राव ने विभिन्न ब्रेस्टस्ट्रॉक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों तैराकों से स्कूल नेशनल में गोल्ड मेडल की उम्मीदें जगी हैं।
विज्ञापन
-फोटो 68 : हरियाणा राज्य स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते तैराक। स्रोत एकेडमी
- फोटो : mathura
विस्तार
बहादुरगढ। हरियाणा राज्य स्कूल तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक बार फिर से झज्जर के तैराक अतुल धनखड़ ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अतुल धनखड़ ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में भी पहला स्थान हासिल किया है।
अंडर-19 आयु वर्ग में झज्जर जिले की तरफ से प्रतिभागिता करते हुए अतुल धनखड़ ने ये उपलब्धि हासिल की है। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में झज्जर के ही जयवर्धन राव ने भी 50 मीटर के बाद 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में प्रथम स्थान हासिल किया है। ब्रेस्टस्ट्रॉक में अपने अपने आयु वर्ग में जिले के दोनों तैराकों से अब स्कूल नेशनल में प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीद है।
हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री और तैराकी कोच साई जाधव ने दोनों तैराकों को बधाई दी। प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के शोभित ने पहला और जींद के विश्वदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैकस्ट्रॉक में सिरसा के नवीन ने पहला और जींद के शिवा ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
200 मीटर आईएम में झज्जर के शोभित गिल ने पहला और सिरसा के हरमीत ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में अतुल धनखड़ ने पहला और शोभित ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 200 मीटर बटरफ्लाई में गुरूग्राम के रिजुल ने पहला और जींद के विश्वदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया।
50 मीटर फ्री स्टाइल में सिरसा के नवीन ने पहला और रोहतक के अभिमन्यु ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में गुरुग्राम के शोभाग्य ने पहला और पानीपत के कनिष्क ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाईल रिले में गुरूग्राम ने पहला और झज्जर ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
अंडर 17 आयु वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरूग्राम के शियांश ने पहला और पानीपत के अनि ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बैकस्ट्रॉक में रोहतक के इशांत ने पहला और झज्जर के तुषार ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 800 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम के आर्यमान ने पहला और झज्जर के मयंक ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
50 मीटर बैकस्ट्रॉक में गुरूग्राम के आयानवीर ने पहला और झज्जर के तुषार ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में झज्जर के जयवर्धन राव ने पहला और फरीदाबाद के रक्षित ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर बटरफ्लाई में फरीदाबाद के दर्श ने पहला और रोहतक के आशीष ने दूसरा स्थान पाया।
4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में गुरुग्राम ने पहला और फरीदाबाद ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 आयु वर्ग के 50 मीटर बैकस्ट्रॉक में फरीदाबाद के आरेज ने पहला और गुरुग्राम के रेयांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर आईएम में झज्जर के वीर दलाल ने पहला और फरीदाबाद के आरेज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रॉक में फरीदाबाद के कृष ने पहला और गुरुग्राम के विवान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बटरफ्लाई में फरीदाबाद के देवांश ने पहला और गुरुग्राम के शिवांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम के रेयांश ने पहला और झज्जर के वीर दलाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर बैकस्ट्रॉक में झज्जर के विहान ने पहला और सोनीपत के आनव ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में फरीदाबाद ने पहला और गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाघ्यक्ष अनिल खत्री ने की। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।