फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After murdering the young man, he packed his body in a sack and threw it in the canal.

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की हत्या कर शव बोरे में बंद करके नहर में फैंका

Sun, 12 Nov 2023 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 12 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
After murdering the young man, he packed his body in a sack and threw it in the canal.
झज्जर। अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस पर नहर में एक व्यक्ति का बोरी में बंद शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई मिली है, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव बोरे में डाला गया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उजवा गांव निवासी 38 वर्षीय रमेश नशे का आदी थे। वह 30 अक्तूबर की शाम को घर से लापता हुए थे। परिजन तलाश रहे थे। शुक्रवार की शाम को झज्जर के अकेडी मदनपुर पंप हाउस पर नहर में एक शव बोरी में बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान लापता रमेश के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रमेश किराए पर गाड़ी चलाते हैं। वह 30 अक्तूबर को घर से गए थे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिले। उसके बाद उसकी गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय थाने में दी गई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस से उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कट्टे से निकाल कर जांच की गई तो उसके गले में एक रस्सी भी थी। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि रमेश की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई और फिर शव को बोरी में डाल कर फेंका गया था। मृतक के बड़े भाई सोनी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि रमेश शादीशुदा था। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम
रमेश के शव का अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि आखिर घर से वह किसके पास गया था और उसकी हत्या किसने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि अकेडी मदनपुर पंप हाउस पर कट्टे में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
संदीप, जांच अधिकारी, साल्हावास थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed