{"_id":"696567230ad1740e090022af","slug":"adopting-indigenous-products-is-the-hallmark-of-a-strong-india-asha-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120247-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत की पहचान : आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत की पहचान : आशा
विज्ञापन
-फोटो 85 : राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता अभियान चलाती स्वयंसेविकाएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने आमजन को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्थानीय उद्योगों के संरक्षण और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
राष्ट्रीय युवा दिवस, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनके ओजस्वी विचार उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत आज भी युवाओं को कर्मठता, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इसी प्रेरणा को आत्मसात करते हुए स्वयंसेवकों ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से स्वदेशी के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा, स्वदेशी केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है।
विज्ञापन
जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हैं, तो हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि अपने श्रमिकों, कारीगरों और किसानों के स्वाभिमान को भी सशक्त करते हैं।