फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   adocate work suspend

वकीलों ने अनिश्चितकाल के लिए वर्क किया सस्पेंड

Fri, 19 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /झज्जर
ब्ययूराो/अमर उजाला /झज्जर Updated Fri, 19 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
adocate work suspend

जाट आंदोलन के चलते स्थानीय अदालतों में पिछले चार से कामकाज ठप है। जगह-जगह जाम के चलते न तो मुवक्किल आ रहे हैं और न ही वकील कोर्ट में पेश हो रहे हैं। कोर्ट परिसर अब सुनसान नजर आता है। वहीं वकीलों ने संकेत दिया हे कि वे शुक्रवार को आंदोलन को देखते हुए रोड पर उतर सकते हैं। झज्जर जिला बार एसोसिएशन ने वीरवार को तीसरे दिन भी वर्क सस्पेंड रखा। वकीलों ने यह फैसला विभिन्न स्थानों पर लगे जाम के कारण केस से संबंधित लोगों के कोर्ट में न पहुंच पाने की परेशानी को देखते हुए किया। लोगों को आने जाने में जाम के कारण बहुत परेशानी आ रही है। जिसके कारण समय पर कोर्ट पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। इससे परेशान होकर जिला बार एसोसिएशन सदस्यों ने प्रधान यशपाल सैनी की अध्यक्षता में जाम का समाधान ना होने तक वर्क सस्पेंड रखने पर चर्चा कीे। प्रधान ने कहा कि जब तक आरक्षण का मामला नहीं सुलझ जाता तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। ये फैंसला अन्य बार एसोसिएशनों द्वारा लिए जा चुके फैसले को देखते हुए सर्वसम्मति से लिया गया है। दूसरी तरफ कुछ वकीलों ने बैठक के दौरान संकेत दिया कि वे शुक्रवार को रोड पर आ सकते हैं। कोर्ट परिसर के पास गुड़गांव रोड जाम करने की बात वकीलों की ओर से कही गई है। वीरवार को रोहतक में वकीलों से हुई मारपीट की घटना से भी वकील  कड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed