वकीलों ने अनिश्चितकाल के लिए वर्क किया सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन के चलते स्थानीय अदालतों में पिछले चार से कामकाज ठप है। जगह-जगह जाम के चलते न तो मुवक्किल आ रहे हैं और न ही वकील कोर्ट में पेश हो रहे हैं। कोर्ट परिसर अब सुनसान नजर आता है। वहीं वकीलों ने संकेत दिया हे कि वे शुक्रवार को आंदोलन को देखते हुए रोड पर उतर सकते हैं। झज्जर जिला बार एसोसिएशन ने वीरवार को तीसरे दिन भी वर्क सस्पेंड रखा। वकीलों ने यह फैसला विभिन्न स्थानों पर लगे जाम के कारण केस से संबंधित लोगों के कोर्ट में न पहुंच पाने की परेशानी को देखते हुए किया। लोगों को आने जाने में जाम के कारण बहुत परेशानी आ रही है। जिसके कारण समय पर कोर्ट पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। इससे परेशान होकर जिला बार एसोसिएशन सदस्यों ने प्रधान यशपाल सैनी की अध्यक्षता में जाम का समाधान ना होने तक वर्क सस्पेंड रखने पर चर्चा कीे। प्रधान ने कहा कि जब तक आरक्षण का मामला नहीं सुलझ जाता तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। ये फैंसला अन्य बार एसोसिएशनों द्वारा लिए जा चुके फैसले को देखते हुए सर्वसम्मति से लिया गया है। दूसरी तरफ कुछ वकीलों ने बैठक के दौरान संकेत दिया कि वे शुक्रवार को रोड पर आ सकते हैं। कोर्ट परिसर के पास गुड़गांव रोड जाम करने की बात वकीलों की ओर से कही गई है। वीरवार को रोहतक में वकीलों से हुई मारपीट की घटना से भी वकील कड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।