फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Administration removed rain water from the premises of Mini Secretariat, people got relief

लघु सचिवालय के परसिर से प्रशासन ने निकाला बारिश का पानी,लोगो का मिली राहत

Fri, 05 Aug 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration removed rain water from the premises of Mini Secretariat, people got relief
लघु सचिवालय के सामने प्रशासन की नाक के नीचे ही जलभराव, शीर्षक से अमर उजाला में छपी खबर का के बाद लघु सचिवालय परिसर में बारिश के पानी को पाइपों के माध्यम से बाहर नाले में छोड़ा गया। जिससे की नक्शानवीसों, टाइपिस्टों, वकीलो, स्टांप पेपर विक्रेताओं को पानी निकलने से राहत मिली। उन्होंने बताया कि अमर उजाला ने जलभराव का मुद्दा उठाया था जिसके चलते प्रशासन ने विशेषतौर पर बारिश के पानी को निकालना शुरू कर दिया। लघु सचिवालय से बारिश का पानी निकलने से अपने विभिन्न कामों को करवाने वाले वाहन चालकों, कर्मचारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब हे कि लघु सचिवालय में परिसर में जलभराव के चलते नक्शानवीस, टाइपिस्ट वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसा नहीं है कि इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को पता नहीं था उन्हें इसकी पूरी तरह से जानकारी थी क्योंकि प्रशासन के आला अधिकारी प्रतिदिन यहीं से गुजर रहे थे। अदालती कामों के लिए स्टाम्प विक्रेता, टाइपिस्ट, नक्शा नवीस व वकीलों को जलभराव के कारण परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। अपने विभिन्न कामों को लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी दिक्कतों से गुजरना पड़ता था। लोगों ने बताया कि अपने काम करवाने के लिए आते है तो उनको मच्छर काटते हैं। अन्य जहरीले जीव भी पानी में पनप रहे हैं जोकि परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर के साथ बनी लिफ्ट वाली पार्किंग के साथ घुटनों तक जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन पानी को निकालने के लिए काफी दिनों से कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। विभाग की ओर से जलभराव की हालात न बने इसके लिए रैन हार्वेस्टर सिस्टम भी लघु सचिवालय में लगाया गया था लेकिन पाइपों में रेत मिट्टी से ढक गया है। यदि प्रशासनिक अधिकारी समय निकालकर रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम के पाइप के ऊपर से रेत-मिट्टी को हटवाने की जहमत उठा ले तो परिसर में खड़ा बारिश का पानी जमीन में चला जाएगा। प्रशासन की ओर से पाइप लगाकर पानी की निकासी करने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed