फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested with illegal pistol and two cartridges

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with illegal pistol and two cartridges
झज्जर। झज्जर पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार व दो कारतूस के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। स्पेशल स्टॉफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के आदेशानुसार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम झज्जर रोहतक रोड फ्लाईओवर डीघल में मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर वापिस मुड़कर चलने लगा। पुलिस ने शक पर उसे काबू करके तलाशी ली तो एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान रवि निवासी घरावठी जिला रोहतक के तौर पर की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। यहां आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed