फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accused arrest

चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्या, बीच-बचाव करने आई सास को भी नहीं छोड़ा

Tue, 06 Aug 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
accused arrest
गांव खेड़ी आसरा में हुए मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। चरित्र संदेह में पति दीपक ने ही पत्नी दीक्षा की हत्या की थी। इस दौरान बीच बचाव के लिए आई सास को भी उसने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह खुलासा आरोपी दीपक ने पुलिस की गिरफ्त में किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, खेड़ी आसरा निवासी दीक्षा की नजफगढ़ निवासी दीपक के साथ फरवरी 2017 में शादी हुई। शादी के बाद दीपक को दीक्षा का चाल-चलन पसंद नहीं आया। दीपक को दीक्षा के चरित्र पर संदेह था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। चार महीने पहले मनमुटाव ज्यादा बढ़ा तो दीक्षा छोटे बेटे को लेकर अपनी मां के पास खेड़ी आसरा आ गई। दीपक के अनुसार, गत 30 जुलाई को आखिरी बार दोनों के बीच बात हुई। उसने दीक्षा को समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानी। इसके बाद उसने उसे ठिकाने लगाने का मन बना लिया। इस दौरान कहीं से अवैध हथियार लिया और शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर खेड़ी आसरा पहुंचा। यहां उसने दीक्षा को फिर से समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी। झगड़ा बढ़ा तो तैश में आकर दीक्षा की छाती में गोली मार दी। फिर अपनी सास मीना को भी गोली मार दी। दोनों की हत्या करके वह चुपचाप वहां से निकल गया।
विज्ञापन

मोबाइल डिटेल से सुलझी वारदात
चूंकि पति-पत्नी के बीच झगड़े चल रहे थे तो पुलिस की शक की सूई दीपक के इर्द गिर्द घूम रही थी। दीपक के फोन की डिटेल ली तो शक और पुख्ता हो गया। शुक्रवार को दीपक का फोन कुछ घंटे के लिए बंद हुआ था। खास बात ये कि जहां पर बंद हुआ वहीं खुला। दरअसल, दीपक जब घर से निकला तो अपना मोबाइल बंद करके वहीं छोड़ गया। हत्या करने के बाद वापस आया तभी उसने अपना मोबाइल ऑन किया। शक के आधार पर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कुबूल कर ली।
विज्ञापन

दादा-दादी करेंगे बच्चों की परवरिश
चरित्र संदेह में दीक्षा की हत्या हो गई और आरोपी दीपक जेल में चला गया। जिंदगीभर का दु:ख तो दो मासूमों को मिल गया। इस हत्याकांड के बाद एक साल का और छह माह के दो बच्चों के सिर से मां की ममता व पिता का साया उठ गया है। अब दोनों की परवरिश बच्चों के दादा-दादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गुनाह कुबूल कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार व बाइक को भी शीघ्र बरामद किया जाएगा।
फूलकंवार, एसएचओ, बादली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed