{"_id":"58559abf4f1c1b310e64af5c","slug":"accident-accident-in-jhajjar-car-one-dead-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात बेरी के गांव धौड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा उसका दूसरा साथी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव भदानी निवासी अनुज अपने साथी दीपक के साथ किसी काम से बेरी गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो झज्जर से बेरी जा रही एक कार ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार अनुज की एक टांग कटकर दूर जा गिरी। गंभीर हालत के चलते अनुज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसके दूसरे साथी दीपक को गंभीर हालत में राहगीरों ने उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां उसकी हालत सामान्य बताई जाती है। उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंची और अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया।
गांव धौड़ के पास बीती रात को सड़क हादसे की सूचना मिली थी और हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दीपक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेे लिया गया है। घायल दीपक का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
-विक्रम जांच अधिकारी दुजाना चौकी