{"_id":"68cf16f7e03be783c00e3685","slug":"abhinav-and-nishant-won-gold-in-the-state-level-school-boxing-championship-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-126352-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अभिनव व निशांत ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अभिनव व निशांत ने जीता स्वर्ण
Sun, 21 Sep 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
20jjrp04- निशांत
झज्जर। सोनीपत में 16 से 19 सितंबर तक आयोजित हुई अंडर 17 व 19 राज्यस्तरीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इन होनहार मुक्केबाजों की जीत से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
झज्जर स्टेडियम से तमन (55 किलो भार वर्ग) ने कांस्य पदक जीता। अभिनव बल्हारा (75 किलो भार वर्ग) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नितिन ने 46-48 किलोग्राम में रजत पदक व निशांत (42 किलो भार वर्ग) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
जिला झज्जर मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवती जाखड़, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़ ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय कोच हितेश देशवाल और कोच नवीन नेहरा (बेरी स्टेडियम) को दिया। जिन्होंने खिलाड़ियों को लगातार मेहनत और अनुशासन की राह दिखाई। आने वाले समय में ये खिलाड़ी निश्चय ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।