फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Aadhti strike

सरकार के आदेश के बावजूद नहीं हो रही धान की खरीद

Wed, 11 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 11 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aadhti strike

शहर की अनाजमंडी बनने के बाद से लेकर अब तक पहली बार सरकार ने धान की खरीद शुरू की थी, मगर हैफेड अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


किसान धान लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं, मगर उनके धान की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान के धान की खरीद नहीं हो पाने के कारण आढ़ती भी परेशान हैं तथा उन्होंने मंगलवार को सरकार के खिलाफ हैफेड अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है कि सरकार के आदेश के बाद उन्होंने किसानों से मंडी में धान मंगवा लिया है, मगर अब उसकी खरीद नहीं की जा रही है।

झज्जर में अनाजमंडी सन् 1974 में बनी थी। मंडी बनने के बाद से लेकर अब तक मंडी में धान की खरीद नहीं हुई थी। इस बार कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के प्रयास से अनाजमंडी में 1509 किस्म के धान की खरीद झज्जर अनाजमंडी में शुरू किए जाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 6 नवंबर को बाकायदा पत्र भी जारी किया गया था। खरीद एजेंसी के तौर पर सरकार ने जिम्मेवारी हैफेड की लगाई थी। अब किसान तो अनाजमंडी में पहुंचने शुरू हो गए हैं और आढ़ति भी धान खरीदने के लिए तैयार हैं, मगर हैफेड ने धान की खरीद आरंभ नहीं की है।

इसी से नाराज आढ़तियों ने मंगलवार को अनाज मंडी में हैफेड अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करने वालों में आढ़ति एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना, चरण सिंह दलाल, जसबीर, पवन गोयल, संदीप गुलिया, विनोद गोयल व चांद सिंह शामिल थे।

दो दिन से कर रहा खरीद का इंतजार
कबलाना निवासी किसान दिवान ने बताया कि वह दो दिन पहले अनाजमंडी में तीन एकड़ धान की फसल लेकर आया था, मगर अभी तक खरीद नहीं हो पाई है। किसान ने बताया कि धान की खरीद नहीं होने के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिवान ने कहा कि अगर उसकी फसल खरीद ली जाए तो उसकी परेशानी कम हो जाएगी।

डीएम ने कहा, मील नहीं की है अलॉट
इस बारे में जब हैफेड के डीएम सुरेश जावा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से धान खरीद के निर्देश मिले हैं, मगर अभी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक द्वारा कोई मिल अलॉट नहीं की गई है, जहां पर धान को भिजवाया जा सके।

इस बारे में जब जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले में कोई मिल है ही नहीं, जिसे अलॉट किया जा सके। रोहतक के धान को गोहाना मिल में भिजवाया जा रहा है तो झज्जर के धान को भी वहीं क्यों नहीं भिजवाया जा रहा है।


सरकार, आढ़तियों व किसानों को हो रहा है नुकसान
आढ़ति एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना व आढ़ति चरण सिंह दलाल ने कहा कि धान की खरीद नहीं होने के कारण सरकार, आढ़तियों व किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। हरेंद्र सिलाना ने कहा कि धान की खरीद अगर यहीं पर हो तो सरकार को वैट व मार्केट फीस मिलेगी। आढ़तियों को आढ़त मिलेगी। वहीं यहां पर खरीद नहीं होने के कारण किसानों को अपना धान नजफगढ़ मंडी में ले जाना पड़ता है। इससे किसानों को डीजल व टाइम का नुकसान होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed