फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A young man entered the canal to take bath, drowned in the strong current

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहर में नहाने उतरा युवक, तेज बहाव में डूबा

Wed, 06 Mar 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the canal to take bath, drowned in the strong current
बेरी (झज्जर)। गांव मांगावास-दुबलधन से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया युवक तेज बहाव के कारण डूब गया। युवक के डूबने की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जवाहर लाल नेहरू कैनाल पहुंची और युवक को नहर में तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बधिया राजस्थान निवासी रामेश्वर पुत्र विजय सिंह टाइल लगाने का काम करता था और कुछ दिनों पहले गांव दुबलधन में टाइल लगाने का काम किया था। टाइल लगाने का काम पूरा होने के बाद वह अपने साथियों के साथ गांव दुबलधन-मांगावास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में नहाने लगा। नहर में तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया। युवक को तलाशने के लिए पुलिस ने मंगलवार को स्पेशल टीम को बुलाया। टीम ने नहर में युवक को तलाशने के लिए अभियान चलााया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा सका। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन



जवाहर लाल नेहरू कैनाल में अपने साथियों के साथ नहाने गए युवक के डूब जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। मंगलवार को युवक को तलाशने के लिए स्पेशल टीम को भी बुलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक नहर डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed