फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A worker working on a brick kiln died in a suspicious state

ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध अवस्था में मौत

Fri, 12 Feb 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
A worker working on a brick kiln died in a suspicious state
पुलिस थाना प्रभारी से बातचीत करते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
गिजाड़ौद गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर बेलदार का काम करता था। युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई तो उसको सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव गिजाडौद निवासी ऋषि गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर बेलदार का काम करता था। वीरवार की देर शाम ऋषि की अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे पीजीआई ले जाने की बजाय किसी झाड़-फूंक वाले के यहां पर ले गए। बाद में ऋषि ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन

शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed