फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A trailer truck overturned after falling into a ditch in dense fog; the driver narrowly escaped unhurt.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घने कोहरे में गड्ढे में धंसकर पलटा ट्रॉला, चालक बाल-बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
A trailer truck overturned after falling into a ditch in dense fog; the driver narrowly escaped unhurt.
15jjrp13- ​शिव चौक के पास सड़क पर डाली हुई निर्माण सामग्री। संवाद
झज्जर। जिले में सोमवार सुबह सिलानी गेट से कुलदीप चौक की तरफ जाते हुए क्रेशर से भरा ट्रॉला सीवरेज के लिए डाली जा रही पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में धंसकर पलट गया। घने कोहरे के कारण चालक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। इसके चलते दोपहर दो बजे तक इस रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से सभी वाहनों को बेरी गेट और बादली रोड से जाना पड़ा। ट्रॉला रविवार रात को शहर से दिल्ली गेट की तरफ जा रहा था। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। सुबह लगभग 11 बजे दो हाईड्रा बुलाकर ट्रॉला को खड़ा किया गया। लगभग दो बजे जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

जिले में लगातार दूसरे दिन भी गहरा कोहरा छाया रहा। रविवार रात 10 बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। पूरी रात कोहरा छाया रहा। सोमवार की सुबह भी गहरे कोहरे से हुई और दोपहर 12 बजे तक हल्का कोहरा छाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 7 से 8 बजे तक कोहरे में दृश्यता शून्य रही जबकि 9 बजे तक दृश्यता 30 से 50 मीटर तक हो गई थी। कोहरे में वाहन रेंग-रेंगकर एक-दूसरे के पीछे लाइटें जलाकर जाते हुए दिखे। हल्की धूप निकलने से कोहरा दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह से हट गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



हादसों को निमंत्रण दें रही सड़कों पर पड़ी निर्माण सामग्री

दो दिन से जिले में कोहरा गहराने लगा है। इससे दो दिन में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उसके बावजूद नगर परिषद के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के शिव चौक, छोटूराम द्वार, सरकुलर रोड, तीन मूर्ति चौक से राव तुलाराम चौक सहित कई स्थानों पर लोगों ने सड़क पर ही निर्माण सामग्री डाली हुई है जो कोहरे में कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।

15jjrp13- शिव चौक के पास सड़क पर डाली हुई निर्माण सामग्री। संवाद

15jjrp13- शिव चौक के पास सड़क पर डाली हुई निर्माण सामग्री। संवाद

15jjrp13- शिव चौक के पास सड़क पर डाली हुई निर्माण सामग्री। संवाद

15jjrp13- शिव चौक के पास सड़क पर डाली हुई निर्माण सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed