{"_id":"6a08d4cd6a84ae93230a2586","slug":"a-toilet-has-been-built-in-bhagat-singh-park-but-it-is-locked-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123745-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भगत सिंह पार्क में शौचालय तो बना, लेकिन लटका है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भगत सिंह पार्क में शौचालय तो बना, लेकिन लटका है ताला
Sun, 17 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 81 : भगत सिंह पार्क में बने शौचालयों पर लटके ताले। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर के भगत सिंह पार्क में नगर परिषद की ओर से लोगों की सुविधा के अनुसार शौचालय तो बनवाए, लेकिन उन पर ताले लटके हुए हैं। इससे लोगों को सुविधा की बजाय दुविधा उत्पन्न हो रही है। पार्क में कई झूले भी टूटे पड़े हैं। पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से शौचालयों पर लटके तालों को खुलवाने की मांग की है।
शहरवासी पुनीत सैनी, विवेक कुमार, शमशेर सिंह, विकास शर्मा ने बताया कि शहर के बालौर रोड पर भगत सिंह पार्क में बने शौचालय बंद होने के कारण पार्क में घूमने वाले लोगो को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन शौचालय पर ताले ही लगाने थे तो इन्हें बनवाया क्यों गया, क्यों जनता के पैसे की बर्बादी की गई। पार्को में बने शौचालय पर ताले लगाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जल्द शौचालय को खुलवाने की मांग की ताकि पार्क में आने वाले लोगो को परेशानी ना हो। लोगों ने इस पार्क में रात के समय पुलिस गश्त करने, टूटे झूले को ठीक करवाने, शहीद भगत सिंह पार्क में लगी मूर्ति को चारों तरफ से कवर करवाया जाए ताकि मूर्ति खराब ना हो। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम पर बने पार्को का रखरखाव प्रशासन की जिम्मेदारी है।