Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A scuffle broke out during the foundation stone laying ceremony of Lord Parshuram Bhavan

Haryana: परशुराम भवन शिलान्यास कार्यक्रम में चले लात-घूंसे, हुआ जोरदार हंगामा; वीडियो वायरल

Sun, 05 Apr 2026 03:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 03:15 PM IST
सार

ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 36 बिरादरी को एकता का संदेश देना था, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग आपस में ही भिड़ते नजर आए।

विज्ञापन
A scuffle broke out during the foundation stone laying ceremony of Lord Parshuram Bhavan
शिलान्यास कार्यक्रम में जमकर चले लात-घूंसे - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर शहर के सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम राजनीतिक विवाद और आपसी टकराव की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में पहले शांति का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे l
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
बताया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 36 बिरादरी को एकता का संदेश देना था, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग आपस में ही भिड़ते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया और कार्यक्रम स्थल पर जोरदार हंगामा हुआ l घटना के दौरान ब्राह्मण सभा के महासचिव एवं भाजपा नेता संत सुरेहती के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में आए थे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा 
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा शिलान्यास करने और कार्यक्रम से रवाना होने के बाद हालात बिगड़ गए। उनके जाने के बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स की मौजूदगी में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा नेता संत सुरहेती ने बादली विधायक पर हंगामा करवाने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने मारपीट करवाने के आरोप भी लगवाए। वहीं, बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि इस झगड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाने वाले सबूत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed