फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A new machine for cleaning manholes has been approved.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैनहोल सफाई के लिए नई मशीन को मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A new machine for cleaning manholes has been approved.
झज्जर। शहर में सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नई लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। वही जल्द ही एक नई मशीन भी खरीदी जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। इस मशीन की लागत लगभग 12 लाख रुपये है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय दो मशीन हैं जो काफी पुरानी हो चुकी हैं। इसके बावजूद विभाग की तरफ से काम चलाया जा रहा है ताकि मैनहोल व सीवरेज लाइन की सफाई का काम किया जा सके। उम्मीद है कि नए साल में मशीन जन स्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग को मिल जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरी मशीन को लेकर एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद उसे मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई एरिया में सीवरेज मैनहोल ओवरफ्लो
शहर में कई ऐसी जगह हैं जहां पर आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या रहती है। खास तौर पर मुख्य मार्गों पर यह समस्या ज्यादा है। शहर के पुराना बर्फखाना रोड, बाजार में थाने के पास, बीकानेर चौक, दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, कानूनगो मोहल्ला, बेरी गेट, सिलानी गेट मुख्य बाजार ऐसे स्थान हैं जहां हर सप्ताह सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या रहती है।


वर्जन
नई मशीनों की खरीद की जानी है। फिलहाल एक मशीन की खरीद की मंजूरी मिली है। इस पर 12 लाख की राशि खर्च होगी। दूसरी मशीन को लेकर मुख्यालय एस्टीमेट भेजा जाएगा।
दलबीर हुड्डा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article