फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A man beated Doctor

पहले इलाज न करने पर डॉक्टर को धुना

Sat, 27 Jun 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Sat, 27 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

बादली सीएचसी में एक युवक ने शुक्रवार को एक डॉक्टर की धुनाई कर डाली। मामला बस इतना था कि उसने आरोपी के साथ आई महिला का पहले इलाज नहीं किया।

विज्ञापन


इसी बात पर आरोपी भड़क गया और डॉक्टर की जमकर धुनाई कर डाली। घटना की सूचना बादली चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। सीएचसी बादली में मौजूद चिकित्सक डॉ. अशोक तंवर शुक्रवार सुबह चिकित्सकों का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पर एक युवक आया और पहले उसके साथ आई महिला का चेकअप करने और दवा देने की बात कही। इस पर डॉ. तंवर ने कहा कि वह पहले आए मरीजों की जांच कर रहे हैं।

उसके बाद महिला की जांच भी कर दी जाएगी। मगर आरोपी डॉ. की बात सुनने के लिए भी तैयार नहीं था और पहले महिला की जांच करने की बात पर अड़ा हुआ था।

इस पर डॉक्टर ने कहा कि और मरीजों से पहले केवल इमरजेंसी केस में ही जांच की जाती है। सामान्य मरीज का चेकअप नंबर के अनुसार ही होगा। इस पर वह युवक भड़क गया और डॉक्टर का हाथ पकड़कर कुर्सी से खींच लिया, जिससे डॉक्टर नीचे गिर गया।

उसके बाद आरोपी व्यक्ति ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज की और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। डॉक्टर को पीटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सीएचसी के कर्मचारियों ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया। इस पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

चिकित्सक ने मारपीट करने, गाली-गलौज करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने आरोपी के फोटो मोबाइल में ले लिए गए हैं, जोकि पुलिस को दे दिए गए हैं। पुलिस को फोटो की मदद से आरोपी को पहचानने में मदद मिलेगी। -धर्मपाल राठी, चौकी प्रभारी बादली


दूबलधन सीएचसी में स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
गांव दूबलधन के सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र पर दो सप्ताह पहले एक स्टाफ नर्स से दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि गांव दूबलधन निवासी स्टाफ नर्स व दूसरी एक और युवती दूबलधन के सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी करती हैं और 12 जून को धर्मराज नामक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ दूबलधन सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में आया और दुर्व्यवहार करने लगा और उसके अन्य साथियों ने फोटो उतारने शुरू कर दिए।

सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ वहां पहुंचा तो तीनों युवक मौके से भाग गए। बाद में स्टाफ नर्स ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

स्टाफ नर्स महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर धर्मराज और दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed