फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A family that came here four years ago in search of livelihood has been suffering for the past one and a half years

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में आए परिवार पर डेढ़ साल से टूट रहा दुखों का पहाड़

Sun, 27 Jul 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 27 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A family that came here four years ago in search of livelihood has been suffering for the past one and a half years
-फोटो 51 : मौके पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
बहादुरगढ़। चार साल पहले बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मंझोला से रोजी-रोटी कमाने के लिए आए एक परिवार पर लगातार दुखों का पहाड़ टूट रहा है। डेढ़ वर्ष पहले जहां महिला के पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शुक्रवार को रोहद-मांडौठी गांव के पास से गुजर रही नहर में डूबने से भाई सुनील की मौत हो गई। जबकि दो बेटियां भी नहर में बह गई।
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और गोताखोर की कई टीमें बच्चियों के शवों को ढूंढने में लगी हुई हैं। बताया गया है कि दोनों बेटियां अपने मामा के साथ नहर पर कपड़े धोने के लिए आई थी। भांजियों का नहर पर पैर फिसला तो मामा उन्हें बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा और वह भी उसमें बह गया।
विज्ञापन


चार वर्ष पहले समस्तीपुर जिले का रहने वाला चरण सिंह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बहादुरगढ़ के गांव रोहद में आया था। वह यहां पर रोहद औद्योगिक क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी सोना भी एक प्लाईवुड कंपनी में काम करती है। पत्नी सोना ने बताया कि उनके पति की मौत वर्ष 2024 में बीमारी के कारण हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने परिवार का गुजर-बसर कर रही थी। उसके पास चार बेटिया हैं। इनमें एक 7, दूसरी 10, तीसरी 13 और चौथी 15 साल की है। इनमें 7 और 10 साल की बेटी रागिनी और उर्मी शुक्रवार की शाम गांव से घर आए उसके मामा सुनील के साथ नहर पर कपड़े धोने के लिए गई थी।

उसे बताया गया है कि सुनील का शव शनिवार की दोपहर मिल गया। जबकि उनकी दोनों बेटियों के शव अभी तक नहीं मिल पाए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी उनकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर उनके गांव मंझोली से उनके ससुर देवीदेव भी शनिवार को यहां पहुंचे। सुनील (28) अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed