{"_id":"679930073397f204c60c25f2","slug":"a-ceremony-for-the-new-management-committee-members-was-organized-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112529-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नव चयनित प्रबंधन समिति के सदस्यों का समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नव चयनित प्रबंधन समिति के सदस्यों का समारोह आयोजित
Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : नव चयनित प्रबंधन समिति के सदस्य। स्रोत कॉलेज
- फोटो : सौं परिवहन विभाग
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में नव-चयनित प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के नव-चयनित सदस्य श्रीनिवास गुप्ता को चेयरमैन, राधे श्याम काबरा को स्पेशल इनवाइटि, गजानंद गर्ग को एडिशनल उप प्रधान, मुकेश अग्रवाल को संयुक्त सचिव व पवन कुमार गोयल को मैनेजर के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस बैठक में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, उपप्रधान पवन कुमार जैन, महासचिव सुरेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मित्तल, टीचिंग स्टाफ प्रतिनिधि सुषमा राठी व प्रीत कमल उपस्थित रहे। डॉ. आशा शर्मा ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी और उनकी ओर से कॉलेज के विकास व विद्यार्थियों के हित में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई। सभी चयनित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था के विकास और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। लाला लाजपत राय की जयंती पर प्रबंधन समिति के सदस्यों व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया।