{"_id":"5cd332b8bdec220754346434","slug":"91557344952-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में सरसों के पैसे नहीं मिले तो आत्मदाह कर लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में सरसों के पैसे नहीं मिले तो आत्मदाह कर लूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। कृषि मंत्री के हलके से किसान ने सीएम विंडो पर सरसों की खरीद के बाद पैसे एक माह बाद भी नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। किसान ने पैसे देने के लिए तीन दिनों का समय सरकार को दिया है।
बुधवार को ही सीएम विंडो पर शिकायत देने पहुंचे रईया गांव के किसान जगदीश ने बताया कि 13 अप्रैल को झज्जर अनाज मंडी में 24 क्विंटल 75 किलोग्राम सरसों बेची थी। करीब एक माह होने को है मगर सरसों की कीमत उसे नहीं दी गई है। जगदीश ने बताया कि 14 मई को उसकी बेटी की शादी है और उसे पैसों की जरूरत है ताकि शादी की तैयारियां शुरू की जा सके। उसने बताया कि सरसों की कीमत लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। इससे न तो शादी की तैयारी हो पा रही है और न हीं अधिकारियों की ओर से कोई आश्वासन दिया गया है। उसने बताया कि परिवार का खर्च केवल खेतीबाड़ी के सहारे है। लड़की की शादी की तारीख भी मई में रखी गई क्योंकि उन्हें अनुमान था कि मई माह तक सरसों के पैसे मिल जाएंगे और उन्हें शादी में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब पैसे न मिलने की सूरत में आर्थिक तंगी के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी परेशानी झेल रहा है। उसने चेतावनी दी है कि तीन दिन में सरसों की कीमत नहीं दी गई तो वह शादी से एक दिन पहले 13 मई को आत्मदाह कर लेगा।