फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच दिन बाद मंडी में हुई खरीद, 920 किसानों ने बेची अपनी सरसों और गेहूं

पांच दिन बाद मंडी में हुई खरीद, 920 किसानों ने बेची अपनी सरसों और गेहूं

Tue, 16 Apr 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन बाद मंडी में हुई खरीद, 920 किसानों ने बेची अपनी सरसों और गेहूं
चरखी दादरी। पांच दिन के इंतजार के बाद सोमवार को दादरी मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो गई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। खरीद प्रक्रिया पर पांच दिन का ब्रेक लगने के बाद सोमवार को 920 किसान मंडी में गेहूं और सरसों की फसल बेचने पहुंचे। हैफेड ने दिनभर में 18622 क्विंटल सरसों और 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा। सरसों खरीद के लिए 810 किसानों को मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से गेट पास जारी किए। वहीं, बौंदकलां में गेहूं खरीद मंगलवार से शुरू होने के आसार है।
विज्ञापन

सोमवार से पहले दादरी मंडी में सरसों की अंतिम खरीद नौ अप्रैल को हुई थी। इसके बाद आढ़ती हड़ताल पर चले गए थे और मार्केटिंग बोर्ड को सरसों खरीद का शेड्यूल स्थगित करना पड़ा था। गत शनिवार को ही आढ़तियों ने अपनी हड़ताल खत्म की थी और शाम को ही हैफेड ने 19 अप्रैल तक की खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया था। शेड्यूल के पहले दिन ही सोमवार को मंडी में सरसों और गेहूं की काफी आवक हुई। मार्केटिंग बोर्ड ने मंडी पहुंचने वाले किसानों को सरसों बेचने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे गेट पास काटने शुरू कर दिए। हालांकि आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार को ही मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई थी लेकिन खरीद प्रक्रिया दोपहर बाद ढाई बजे शुरू हो पाई। गेहूं खरीद शुरू करने से पहले मार्केटिंग बोर्ड सचिव बसंत कुमार ने मंडी का निरीक्षण भी किया। वहीं, हैफेड अधिकारियों ने सरसों खरीद सुबह साढ़े दस बजे शुरू कर दी। शाम तक मार्केटिंग बोर्ड ने सरसों बेचने मंडी पहुंचे 810 किसानों को गेटपास जारी किए और इनसे हैफेड ने 18622 क्विंटल सरसों खरीदी।
विज्ञापन

दोपहर बाद गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दादरी मंडी में सप्ताह में चार दिन गेहूं खरीद हैफेड करेगी तो दो एचडब्ल्यूसी यह कार्य करेगा। सचिव बसंत कुमार ने बताया कि सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को हैफेड गेहूं खरीदेगी जबकि बुधवार और शनिवार को हरियाणा वेयर हाउस किसानों का गेहूं खरीदेगी। उन्होंने बताया कि गेहूं बेचने आए किसानों के मैन्युअली गेट पास काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान ध्यान रखे कि गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो और दाना साफ हो। मंडी सुपरवाइजर रामकिशन ने बताया कि जिले में चार जगहों पर गेहूं खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि बौंद कलां, झोझूकलां और बाढड़ा के बेरला खरीद केंद्र पर पूरे सप्ताह हैफेड ही गेहूं खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed