{"_id":"5c6477c0bdec22739d53819f","slug":"91550088128-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिष्ठान भंडार का सेंपल निकला फेल, विभाग ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिष्ठान भंडार का सेंपल निकला फेल, विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के मिष्ठान भंडारों से लिए गए मिठाई के सैंपल में से एक सैंपल फेल पाया गया है। विभाग की ओर से उक्त दुकानदार को नोटिस देकर सैंपल को री-चेकिंग के लिए पुन: लैब भेजा है। यदि इस बार भी सैंपल फेल पाया गया तो दुकानदार के खिलाफ कोर्ट केस चलेगा।
दरअसल, मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के लिए दीपावली के आसपास खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया था। गत 5 नवंबर को बहादुरगढ़ में छह दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान बर्फी, पतीसा, रसगुल्ले, छैना मुर्गी व बालूशाही के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया। जांच के दौरान पांच सैंपल तो पास हो गए लेकिन एमआईई स्थित एक मिष्ठान भंडार से लिया गया रसगुल्ले का सैंपल फेल हो गया। सैंपल फेल हुआ तो खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दिसंबर माह में उक्त दुकानदार को नोटिस भेजा गया। इस नोटिस के जवाब में दुकानदार ने री-चेकिंग के लिए फिर से सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए। री-चेकिंग के लिए भेजे गए सैंपल की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महावीर ने कहा कि दुकानदार ने री-चेकिंग के लिए जो सैंपल भेजा है, उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। यदि इस बार भी सैंपल फेल हुआ तो दुकानदार के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए विभाग सतर्क है। समय-समय पर मुहिम चलाई जाती है। मिष्ठान भंडार संचालक भी अपनी जिम्मेदारी समझे और उपभोक्ताओं को उत्तम गुणवत्ता की मिठाइयां ही बेचें।