{"_id":"5c64666bbdec227f1c76bc95","slug":"91550083691-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू पीड़ित छह माह की गर्भवती महिला की पीजीआई में मौत, गांव पहुंची रेपिड रिस्पोंस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू पीड़ित छह माह की गर्भवती महिला की पीजीआई में मौत, गांव पहुंची रेपिड रिस्पोंस टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में स्वाइन फ्लू से ग्रस्त बीजणा निवासी गर्भवती महिला के रूप में दूसरी मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बुधवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग की आरआर (रेपिड रिस्पोंस) टीम गांव में पहुंची और मृतका के परिजनों की जांच कर दवा खिलाई। साथ ही, गांव में जांच अभियान चलाया। टीम के सामने मृतका के परिजनों ने पीजीआई स्टाफ पर महिला के टेस्ट कराने की एवज में 3500 रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। आरोपों की जानकारी चरखी दादरी सीएमओ वीरेंद्र यादव ने पीजीआई के आला अधिकारियों को दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इससे पहले दिसंबर 2019 में गोपालवास निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। जिले में अब तक कुल 24 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव केस मिले हैं। 22 रोगियों का विभागीय टीम की निगरानी में उपचार चल रहा है।
बीजणा निवासी मृतका मोनिका (27) को परिजन गत छह फरवरी को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर आए थे। यहां चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू की शंका हुई तो पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मोनिका गर्भवती थी। परिजनों के मुताबिक, सात फरवरी से मोनिका पीजीआई में उपचाराधीन थीं। मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। बुधवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पति हरिकिशन ने न केवल टेस्ट के लिए पीजीआई स्टाफ द्वारा पैसे मांगने बल्कि इलाज में कोताही बरतने के भी आरोप लगाए हैं। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह राशि निजी लैब से टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मांगी गई थी। सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुनेश ने बताया कि मंगलवार को मोनिका की मौत की सूचना उन्हें मिली थी। बुधवार सुबह ही टीम गांव में पहुंच गई। मरीज के संपर्क में आने वाले परिजनों और अन्य लोगों को भी दवा खिलाई गई है। साथ ही, गांव में अभियान चलाकर स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शंका होने पर लोगों की जांच भी की जा रही है। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल का कोई भी चिकित्सक या अन्य कर्मचारी इलाज में लापरवाही बरतता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हमारी रेपिड रिस्पोंस टीम के सामने मृतका के परिजनों ने रोहतक पीजीआई स्टाफ पर टेस्ट की एवज में रुपये मांगने के आरोप लगाए थे जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। बुधवार को टीम ने गांव में पहुंचकर मृतका के परिजनों को भी दवाएं दी हैं। आसपास क्षेत्र में भी जांच और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
वीरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी