{"_id":"59e3c7d74f1c1bf4688b5f57","slug":"91508100055-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्ट टाइम कर्मियों ने सीएम को मांग पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्ट टाइम कर्मियों ने सीएम को मांग पत्र सौंपा
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्ट टाइम कर्मियों ने सीएम को मांग पत्र सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
विभिन्न राजकीय विभागों में कार्यरत पार्ट टाइम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिले तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश मौड़ी के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपा।
चतुर्थ श्रेणी पार्ट टाइम कर्मियों ने सीएम को बताया कि उन्हें नियमित करने का वादा किया गया था इसके लिए रेगुलाइजेशन नीति भी बनाई गई थी, जिसकी शर्तों को सभी कर्मी पूरा भी करते हैं, लेकिन आज तक भी पक्का नहीं किया गया है। जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता तब तक समान काम समान वेतन को दिए जाने की मांग की गई। इन कर्मियों की मांगों में एजुसेट चौकीदारी के मानदेय में बढ़ोतरी करने न्यूनतम वेतन देने, पार्ट टाइम कर्मियों की बकाया सैलरी जारी करवाने, बढ़े हुए वेतन भत्तों का तुरंत भुगतान करवाना प्रमुख मांगें शामिल हैं। इस प्रतिनिधि मंडल में जोगेंद्र, विमलेश, रविंद्र, राजेश, ओमप्रकाश, मालीचंद शामिल थे।