फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   44 लिंक सड़कों के निर्माण की मिली मंजूरी

44 लिंक सड़कों के निर्माण की मिली मंजूरी

Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
44 लिंक सड़कों के निर्माण की मिली मंजूरी
44 लिंक सड़कों के निर्माण की मिली मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले की 44 लिंक सड़कों के जीर्णोद्घार की मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों में चरखी दादरी और बाढड़ा की सड़कें शामिल हैं। अब बजट जारी होते ही सड़कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा। अब मानसून का सीजन खत्म होने को है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क निर्माण के अलॉट टेंडरों पर तत्परता से काम करने की जरूरत है। दिसंबर प्रथम सप्ताह तक सड़क निर्माण के लिए अनुकूल तापमान माना जाता है।
जिले में सड़कों के जीर्णोद्घार और नई सड़कों के निर्माण की इस समय सख्त जरूरत है। सड़कों का निर्माण कार्य धीमी गति से होने की वजह से लोगों में खासी नाराजगी बनी हुई है। कई गांवों में तो सड़कों की जर्जर हालत बनी हुई है। इन सड़कों से गुजरना मुश्किल बना रहता है। सड़कों पर गड्ढे होने की वजह से दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। सड़कों का रखरखाव ठीक प्रकार न होने की वजह से सड़कों के किनारे ज्यादा टूट रहे हैं। सड़कों के किनारों पर समय- समय पर मिट्टी न डाले जाने से यह शिकायत ज्यादा बढ़ रही है। यह स्थिति तकरीबन सड़कों की बनी हुई है। हालांकि अप्रोच सड़कों पर आवागमन भी कम होता है लेकिन ठीक प्रकार से रख-रखाव न होने की वजह से सड़कें जल्द जवाब दे जाती है। सड़क बनने के बाद ठेकेदार की निश्चित समयावधि तक गारंटी भी होती है लेकिन ठेकेदार नाममात्र की मरम्मत कर अपना पल्लू झाड़ लेेते हैं। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिले की लिंक सड़कों के जीर्णोद्घार के लिए एस्टीमेट तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजे थे। अब इन सड़कों के जीर्णोद्धार की सरकार ने मंजूरी दे दी है। बजट के लिए फाइल हेड ऑफिस पहुुुंच चुकी है। जल्द ही अधिकृत अधिकारियों से फाइल पास होने पर बजट राशि मिलने की उम्मीद है। बजट राशि मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी कायाकल्प
सड़कों में चरखी दादरी, बाढड़ा के अलावा लोहारू की भी कुछ सड़कें हैं। ज्यादा सड़कें चरखी दादरी और बाढड़ा क्षेत्र की ही हैं। कोई सड़क दो किलोमीटर लंबी है तो कोई एक से तीन किलोमीटर लंबी है ऐसे में प्रत्येक सड़क पर 70 से 80 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान है। चरखी दादरी के गांव पिचौपा कलां, बिरही कलां से तिवाला, श्यामकलां से काकड़ौली, चांदवास से नीमड़ बडेसरा से कांधड़ा, दगड़ौली से कांधड़ा व मांढ़ी हरिया की सड़कें शामिल हैं। इस प्रकार कुल 44 सड़कें इस प्रोजेक्ट में शामिल की गई हैं। यह सड़कें तीन-सार सालों से जवाब दे रही थीं। इससे इन गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--वर्सन--
लिंक सड़कों के निर्माण की मंजूरी तो मिल गई है लेकिन बजट नहीं मिला है। जैसे ही बजट मंजूर हो जाएगा। इन सड़कों का जीर्णोद्धार कर दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए विभाग लगातार कोशिश में है। - सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed