{"_id":"59875d7c4f1c1b540f8b4685","slug":"91502043516-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष बराला तुरंत अपने पद से दें इस्तीफा: लक्ष्मी बलौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष बराला तुरंत अपने पद से दें इस्तीफा: लक्ष्मी बलौदा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इनेलो की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के आईएएस की बेटी से शराब के नशे में छेड़छाड़ का मामला सामने आने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में बेटियां महफूज नहीं हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दम भरने वाली सरकार के पदाधिकारियों के बेटे ही इनकी अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लक्ष्मी बलौदा अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव पांडवान, बिरही कलां व शहर के गांधी नगर क्षेत्र में महिलाओं से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले लोग इस कद्र गिर चुके हैं कि वह अब सत्ता के नशे में चूर होकर प्रदेश की बेटियों पर बुरी नजर रखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो महिला प्रकोष्ठ आठ अगस्त को चंडीगढ़ में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष रामनिवास मिर्च, राजेश फौगाट, राकेश कलकल, बाला देवी, रचना, भतेरी देवी, ओमपति, प्रेम देवी, मोनिका, सरोज, सरस्वती, संतरों देवी, माया, सुदेश, मीरा आदि उपस्थित थे।