फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   9 people were fined for driving under the influence of alcohol

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब पीकर वाहन चला रहे 9 लोगों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
9 people were fined for driving under the influence of alcohol
-फोटो 64 : ड्रंकन ड्राइविंग को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मुस्तैद पुलिस। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के आदेशानुसार, डीसीपी मयंक मिश्रा के निर्देशानुसार एसीपी दिनेश कुमार की ओर से यातायात के नियमों की अवहेलना करने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार रात के समय पुलिस सड़कों पर उतरी और यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान किए।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रबंधक महेश कुमार की टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 वाहन चालकों के चालान किए और एक बाइक व एक ऑटो रिक्शा को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उदेश्य सुरक्षित डाइविंग है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना प्रबंधक सुनील कुमार ने भी एसआई नरेंद्र कुमार, एसआई सुरेंद्र कुमार और पुलिस के साथ नाहरा-नाहरी रोड पर देर रात तक चैकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसा। सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्य सतीश शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जीवन बहुत अनमोल है इसलिए वाहन चलते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 64 : अभियान के दौरान मुस्तैद पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed