{"_id":"5cb398f0bdec22144d7e2586","slug":"81555273968-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महात्योहार में अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महात्योहार में अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झज्जर जिले में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र के अलावा पहचान के लिए 11 अन्य विकल्प भी होंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदाता अपनी पहचान के लिए सभी विकल्पों में से किसी एक का प्रयोग कर मतदान में भागीदारी कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने बताया कि लोकतंत्र में चुनाव देश का महात्योहार है और मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किए है।
ये विकल्प रहेंगे मौजूद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहचान के लिए 11 अन्य विकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक-डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों-विधायकों-विधान परिषद सदस्यों को जारी किए सरकारी पहचान पत्र व आधार कार्ड में से कोई एक दिखाकर मतदान केंद्र पर पहचान स्पष्ट की जा सकती है।