{"_id":"5c81726dbdec22145a0e95d9","slug":"81551987309-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड 12वीं परीक्षा: दादरी में धारा-144 की उड़ाई धज्जियां, बौंदकलां परीक्षा केंद्र के पर्चियां डालने के लिए तोड़े शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड 12वीं परीक्षा: दादरी में धारा-144 की उड़ाई धज्जियां, बौंदकलां परीक्षा केंद्र के पर्चियां डालने के लिए तोड़े शीशे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बौंदकलां/बाढड़ा। हरियाणा बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकलचियों का बोलबाला रहा। दादरी शहर के एक परीक्षा केंद्रों पर धारा-144 की धज्जियां उड़ाईं तो बौंदकलां परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों तक नकल पहुंचाने के लिए पत्थर मारकर शीशे भी तोड़े। हालांकि बोर्ड और प्रशासन के उड़नदस्तों का दबदबा बना रहा है लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर बाहरी लोगों का ज्यादा हस्तक्षेप देखने को मिला। परीक्षा के दौरान दो नकलची भी दबोचे। जिले मेेें करीब सात हजार छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी। वीरवार दोपहर 12:30 से 3:30 तक बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक से सभी परीक्षा केंद्रों को भेजे गए। इसके लिए बोर्ड की तरफ से अलग से बोर्ड प्रतिनिधि तैनात किया गया। जिले में 41 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी ताकि परीक्षा केंद्र में पर्चियां भेजकर नकल करवाई जा सके। बौंद कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र में लोगों ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही पर्ची फेंकने का रास्ता बना लिया। लोगों ने कमरों की खिड़कियों के सीसे तोड़ दिए ताकि आसानी से पर्चियां अंदर तक पहुंचाई जा सके। इस परीक्षा केंद्र पर डिप्टी डीईओ कुलदीप फौगाट के उड़नदस्ते को करीब पौने घंटा तक रुकना पड़ा पड़ा ताकि नकल रहित परीक्षा करवाई जा सके। डिप्टी डीईओ कुलदीप फौगाट ने बताया कि इस केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है। उन्होंने गांव रानीला परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों ने दो नकलची पकड़े हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए शिक्षा बोर्ड, एसडीएम ,डीसी व शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों का भी गठन कर रखा है।
परीक्षा केंद्रों की छतों पर चढ़ गए युवा
== शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र के भवन की छत्त पर चढ़कर युवाओं ने नकल करवाने का प्रयास किया। इसके लिए युवाओं ने छत्त पर चढ़ने के लिए सीढ़ी का सहारा लिया। शहर में राजकीय कन्या स्कूल व वैश्य स्कूल के अलावा आदर्श स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केेंद्रों के बाहर पुलिस जवान भी तैनात किए गए।
बौंदकलां में युवक को चेतावनी देकर छोड़ा
कुछ समय पहले ही चार करोड़ की लागत से बौंदकलां में बनाए स्कूल भवन के शीशें बाहरी तत्वों ने तोड़ डाले। ये शीशे अंदर पर्चियां पहुंचाने के लिए तोड़े गए। पुलिस ने परीक्षा आरंभ होते ही सख्ती कर दी। पुलिस ने केंद्र से एक युवक को भी पकड़ा था जिसे बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र बी-7 और आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र नंबर बी-5 में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। बौंदकलां एसएचओ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है। बौंदकलां में 894 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है। एक उड़नदस्ते की तरफ से तीन से चार तक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। छात्रों, शिक्षकों व समाज के लोगों को नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने में पूर्ण सहयोग करना चाहिए। - कुलदीप फौगाट, डिप्टी डीईओ