{"_id":"5c685cebbdec224b5750569a","slug":"81550343403-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकिस्तान का फूंका झंडा, आतंकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे, शहीदों को श्रद्घांजलि देकर मार्केट रखीं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकिस्तान का फूंका झंडा, आतंकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे, शहीदों को श्रद्घांजलि देकर मार्केट रखीं बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पुलवामा आतंकी हमले के तीसरे दिन भी जिले के लोगों में आक्रोश बरकरार है। इसके विरोध में दूसरे दिन भी शोक सभाओं, विरोध जुलूस, कैंडल मार्च के अलावा पाक और आतंकवाद के पुतले फूंकने का दौर जारी रहा। शनिवार को विभिन्न मार्केट के दुकानदारों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और केंद्र सरकार से एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की। इस दौरान हमले के विरोध में शहर की ऑटो और शिव मार्केट बंद रही। वहीं, अन्य व्यापारिक संगठनों ने भी लामबंद होकर एक सुर में हमले का जवाब हमले से देने की मांग की है। वहीं, युवा वर्ग में गुस्सा चरम पर है।
शनिवार सुबह शिव मार्केट समिति ने लोहारू रोड पर शोक सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मदन लाल जांगड़ा ने की। सभा में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद लोहारू रोड पर कैंडल मार्च भी निकाला गया। मार्केट व्यापारियों ने सरकार से तुरंत प्रभाव से इस हमले का बदला लेने की मांग की। उपस्थित सभा में सभी ने घायल सैनिकों के स्वास्थ्य की प्रार्थना की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मार्केट की सभी दुकानें बंद रखीं। इस अवसर पर मॉ. गिरधारी लाल, प्रधान विजय, अशोक ठेकेदार, कर्मबीर, अजय रामलवास, दिनेश पांडवान, प्रवीन झोझू, बजरंग जांगड़ा, सोनू जांगड़ा, पवन मिस्त्री, रतन, विनोद, मुकेश डोहका, प्रदीप, वजीर मिस्त्री, बिजेंद्र खान आदि उपस्थित थे।
वहीं, महेंद्रगढ़ चौक समीप स्थित ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। सुबह मार्केट के सभी दुकानदारों ने शोक सभा आयोजित की और इसमें शहीदों को श्रद्घांजलि देने के साथ दिनभर मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया। इसके बाद मार्केट के दुकानदारों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा फूंका और प्रधानमंत्री इमरान खान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में प्रतिदिन पांच सौ से अधिक गाड़ियों का काम होता है लेकिन शनिवार को एक भी गाड़ी का काम नहीं किया गया। दुकानदारों ने शटर डाउन रखे और मार्केट में दरी बिछाकर बैठे रहे। इस मौके पर मार्केट प्रधान आनंद बलहरा, चरण सिंह, बलवान सिंह, अनिल, कृष्ण, सागर व पप्पू मिस्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों ने सेना और पीएम से की जवाबी कार्रवाई की मांग
गांव सरूपगढ़ स्थित गौड़ पब्लिक स्कूल परिसर में प्रार्थना के दौरान स्टाफ और विद्यार्थियों ने पुलवामा में शहीद सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना से गुहार लगाई कि वे इस घटना पर इतना कड़ा रुख अख्तियार करे ताकि आगे कभी भी कोई आतंकवादी ऐसी कोई घटना करने के बारे में सोचेे भी नहीं। इस दौरान मुख्याध्यापक श्रीभगवान शर्मा, पूनम देवी, पिंकी देवी, मुन्नी देवी, मीना देवी, सीमा देवी, शीशराम, पूर्व सरपंच महेंद्र, किसान जनहित समिति प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान, लाडायन प्राचार्य रामरूवरूप शर्मा, जयबीर, सुधीर सिंह, मित्रपाल व अन्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि प्रदान की।
महिला महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
झोझूकलां स्थित महिला महाविद्यालय में शनिवार सुबह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रधान एडवोकेट फतेह सिंह , उप प्रधान सूरजभान, सचिव योगेश सांगवान, कोषाध्यक्ष शेर सिंह, निदेशक बीएम यादव ने कालेज स्टाफ व छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सैनिकों के कारण ही हम अपने घरों में चैन से रह पाते हैं और ये कठिन परिस्थितियों का सामना करके हमारी व देश की रक्षा करते हैं। 40 जवानों का इस प्रकार से शहीद हो जाना बहुत ही दुख का विषय है। इस प्रकार के अवसर पर राजनीति, धार्मिक भावनाओं व जातपात से ऊपर उठकर देश के प्रति अपनी एकता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
पुलवामा हमले को बताया शर्मनाक और दर्दनाक
गांव बिगोवा स्थित बीएसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शनिवार को आतंकी हमले के विरोध और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दादरी शहर में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च रोहतक चौक से लाला लाजपत राय चौक तक निकाला गया और इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। विद्यार्थियों ने तुरंत प्रभाव से नापाक पाक से बदला लेने की मांग केंद्र सरकार से की। कैंडल मार्च का नेतृत्व उप-प्राचार्य रेनू ने किया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार के आतंकवादी हमले न सिर्फ भारत देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए दर्दनाक व शर्मनाक हैं। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर कैंडल मार्च का समापन किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र, सतीश शर्मा, राजेश पहल, सोमबीर कलकल, राजपाल यादव उपस्थित थे।