फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले की नहरों में 650 क्यूसेक पानी पहुंचा

जिले की नहरों में 650 क्यूसेक पानी पहुंचा

Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिले की नहरों में 650 क्यूसेक पानी पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की नहरों में 650 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। इस बार बारिश कम होने पर नहरी पानी की कम मात्रा में चोरी हो रही है। नहरों में 15 दिनों तक पानी चलेगा। इस समय शहर के जलघरों में पानी डाला जा रहा है।

जिले की मेन लोहारू कैनाल, लोहारू फीडर के अलावा बधवाना डिस्ट्रीब्यूट्री सहित माइनरों में पानी चल रहा है। नहरों में इस समय 650 क्यूसेक पानी चल रहा है। आने वाले एक दो दिनो में पानी की मात्रा बढने की उम्मीद है। इस बार कुछ दिन पहले बारिश होने की वजह से नहरी पानी की चोरी कम मात्रा में हो रही है। नहरों में पानी 15 दिन तक चलेगा। इस समय शहर व जिले के विभिन्न गांवों में बने जलघरों मेें पानी डाला जा रहा है। शहर के मेन चंपापुरी जलघर में लोहारू नहर से और शहर के दूसरे रामनगर जलघर में बधवाना नहर के जरिए पानी डाला जा रहा है ताकि पेयजल की किल्लत न होने पाए। सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ने बताया कि बारिश होने की वजह से नहरी पानी की कम मात्रा में चोरी हो रही है आने वाले पांच-छह रोज में पानी चोरी शुरू होने का अंदेशा है। इसके लिए विभाग पूरी तरह से सतर्क बना हुआ हैै। नहरों पर छापामारी की जाएगी। नहर की पिछली टर्न में करीब 900 किसानों को पानी की चोरी करते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed