{"_id":"5bb122b1867a55113c11b55a","slug":"81538335409-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवली को शिकस्त देखकर चिड़िया की महिला टीमों ने जीती वॉलीबाल स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवली को शिकस्त देखकर चिड़िया की महिला टीमों ने जीती वॉलीबाल स्पर्धा
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला
चरखी दादरी। कादमा में आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को भी रोचक मुकाबले हुए। महिला जूनियर वर्ग के फाइनल मैच जेवली और शादीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़िया के बीच हुआ। इसमें चिड़िया ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में भी फाइनल मैच जेवली और शादीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच हुआ। इसमें चिड़िया ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों के सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबला कादमा और चांदवास के बीच हुआ। इसमें कादमा की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग में भी सेमीफाइनल मैच कादमा और चांदवास के बीच हुआ। इसमें चांदवास की टीम विजयी रही। अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में निर्णायक मैच सोमवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा वॉलीबाल एसोसिएशन जनरल सेक्रेटरी सूबे सिंह और जिला वॉलीबाल एसोसिएशन प्रधान और सेक्रेटरी देवेंद्र फौगाट, डीएसओ रामकुमार और धन सिंह जेवली, रिटायर्ड डीएसपी अशोक कोच, लीलाराम, कोच संजय, कोच समुद्र, कोच जेपी सांगवान, जिला पार्षद नरेश गोयल, कादमा युवा क्लब के प्रधान सतीश थालोर, सरपंच कर्णसिंह, पूर्व चेयरमैन अनूप सोनी, रामफल, सतीश कोच व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।