{"_id":"5ba699c9867a557fee02696f","slug":"81537645001-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ओवरफ्लो हुआ किलसर तालाब, गलियों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ओवरफ्लो हुआ किलसर तालाब, गलियों तक पहुंचा पानी
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते शुक्रवार रात मौसम में आए बदलाव से कस्बे में झमाझम बारिश हुई। इसके चलते किलसर तालाब ओवरफ्लो कर गया और इसका पानी गलियों में जमा हो गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों झेलनी पड़ी। वहीं, गलियों में बारिश और तालाब का पानी जमा होने से लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से फॉगिंग की मांग भी की है।
शुक्रवार रात डेढ़ बजे ही अचानक से तेज बारिश होनी शुरू हो गई। शनिवार सुबह भी बारिश का दौर चला। सुबह छह बजे तक बारिश होने के कारण ऐतिहासिक तालाब किलसर का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से बीपीएस स्कूल के गेट के सामने भी जलभराव हो गया है। छात्रों को पानी से गुजरकर स्कूल तक पहुंचना पड़ा। ग्रामीण कवि सूरजपाल सिंह, कृष्ण चौहान, मा. श्योपाल सिंह, बबली सिंह, रविंद्र प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत और धर्मपाल सिंह ने बताया कि बारिश के चलते किलसर तालाब का जलस्तर बढ़ने से तालाब का पानी गलियों तक आ पहुंचा है। गलियों में पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों को पानी से होकर जाना पड़ता है। पशुपालकों को भी मवेशियों को पानी में से लेकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किलसर तालाब में पानी निकासी के लिए मोटरें लगाई जाए जिससे घरों के सामने जमा बारिश के पानी की निकासी करवाई जा सके।
पहले ड्रेन टूटने से जलमग्न हुई थी बस्तियां
गत अगस्त माह में भी बौंदकलां की डीच ड्रेन टूट गई थी और इससे पानी ओवरफ्लो होकर कसबा की रिहायशी बस्तियों तक जा पहुंचा था। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। प्रशासन के पानी निकासी के इंतजाम कराने के बावजूद करीब एक सप्ताह बाद गलियों व घरों से पानी की निकासी हो पाई थी।