{"_id":"596289a04f1c1bc84d8b468c","slug":"81499629984-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव माजरा के सरपंच पति की गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव माजरा के सरपंच पति की गाड़ी तोड़ी
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
बीती रात गांव माजरा के सरपंच पति की गाड़ी कुछ लोगों ने तोड़ दी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है जिसमें कुछ संदिग्ध देखे गए हैं।
जानकारी अनुसार रात के समय गांव माजरा के सुनील की गाड़ी घर के सामने गली में खड़ी थी। सुनील गांव की महिला सरपंच नीलम का पति है। सुनील का कहना है कि रात के समय गली में कुछ आवाजें सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो गली में खड़ी उसकी स्विफ्ट गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। रात के समय ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सरपंच परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई।
पूरी रात दो पुलिसकर्मी सरपंच परिवार को सुरक्षा में लगे रहे। वहीं सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस का कहना है कि गली निर्माण को लेकर सुनील का एक ठेकेदार से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच काफी खींचतान भी है। पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार के अनुसार लिखित में समझौता होने पर सुनील ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।
विज्ञापन
गांव माजरा के सरपंच पति की गाड़ी तोड़ी
-
---फोटो 8 : गाड़ी का टूटा शीशा दिखाते सरपंच सुनील कुमार।