फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   729 boys and girls applied for Inspire Award

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए 729 छात्र और छात्राओं ने किया आवेदन

Fri, 18 Oct 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
729 boys and girls applied for Inspire Award
झज्जर। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के लिए जिले के 729 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इन सभी बच्चों के आइडिया जिला से राज्य और राज्य से नेशनल स्तर पर भेज दिए गए हैं। वहां से इन 729 में से 36 विद्यार्थियों के नाम फाइनल होने हैं।
विज्ञापन

आइडिया देने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर रखी गई थी। आइडिया चयनित होने पर शिक्षा विभाग की ओर से 10 हजार रुपये रुपये मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया गया था।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवाॅर्ड योजना चलाई जा रही है। इसके तहत देश भर के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव प्रवर्तनों के नए अद्वितीय विचार ऑनलाइन मांगे गए थे। इस प्रतियोगिता में 10 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग लेना था। योजना के तहत एक ब्लॉक से करीब 250 आइडिया यानी कुल 1250 आइडिया भेजने थे, लेकिन जिले से कुल 729 आइडिया भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



2013-2014 में शुरू हुई थी योजना

यह योजना 2013-14 में शुरू हुई थी। योजना के तहत प्रदेश भर के विद्यार्थियों भाग लेते हैं। योजना के तहत एक स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया का चयन कर जिलास्तर पर भेजा जाता है। जिलास्तर पर आइडिया चयनित होने पर उसे मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिलास्तर से आइडिया अगर राज्यस्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे।


वर्जन

योजना के तहत 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत श्रेष्ठ विचार चुना जाएगा। जिले से 729 आइडिया भेजे गए हैं। इसमें से 36 आइडिया को जिलास्तर पर चुना जाएगा। इसके बाद बच्चों को दस हजार रुपये की राशि मिलेगी, जिससे वह अपने आइडिया को मूर्त रूप देंगे। उसका प्रदर्शन जिलास्तरीय प्रदर्शनी में किया जाएगा। इसमें चयनित बेस्ट मॉडल को आगे भेजा जाएगा।-जसबीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed