फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में बनेंगे एक आदर्श, एक दिव्यांग और दो सखी मतदान केंद्र

बहादुरगढ़ में बनेंगे एक आदर्श, एक दिव्यांग और दो सखी मतदान केंद्र

Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में बनेंगे एक आदर्श, एक दिव्यांग और दो सखी मतदान केंद्र
बहादुरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र, दो सखी मतदान केंद्र के साथ ही एक दिव्यांगजन सुविधा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी तरुण कुमार पावरिया ने अधिकारियों की मीटिंग ली और उन्हें उचित दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम पावरिया ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सभी 216 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना करते हुए बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मेन रोहतक-दिल्ली रोड स्थित ग्लोबल मोंटेसरी इंटरनेशनल स्कूल में स्थित मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। सखी मतदान केंद्र के लिए शहर के सेक्टर 6 स्थित सामुदायिक केंद्र व सेक्टर छह में ही स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में बने दो मतदान केंद्रों को तैयार किया जाएगा और केंद्र का पूरा थीम पिंक कलर से रहेगा। दिव्यांगजन सुविधा मतदान केंद्र शहर के एसआर सेंचुरी स्कूल में बने बूथ नंबर 114 में रहेगा जहां सबसे अधिक करीब 21 दिव्यांगजन अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिव्यांगजन सुविधा मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी के कर्मचारी अधिकांश दिव्यांग ही रहेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि आदर्श मतदान केंद्र, सखी मतदान केंद्र तथा दिव्यांगजन सुविधा मतदान केंद्र पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर की मॉनीटरिंग रहेगी और मतदाताओं को सुखद अनुभूति का अहसास इन केंद्रों पर विशेष तौर पर रहेगा। उन्होंने बताया कि ग्लोबल मोंटेसरी स्कूल परिसर में बने आदर्श मतदान केंद्र को पूरी तरह से मॉडल बनाया जाएगा, जिसमें मतदाताओं के लिए बैठने की सुविधा सहित जलपान का प्रबंध विशेष तौर पर रहेगा। आदर्श मतदान केंद्र परिसर में आने वाले मतदाताओं जो अपने साथ बच्चे लेकर आएंगे उनके बच्चों के लिए झूले भी उपलब्ध रहेंगे। सखी मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला सशक्तीकरण को समर्पित होंगे जहां पोलिंग पार्टी में महिलाएं ही मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराएंगी। दिव्यांगजन सुविधा मतदान केंद्र पर दिव्यांगजनों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि सभी चारों मतदान केंद्रों का बेहतर ढंग से सुंदरीकरण होगा और रंगोली के माध्यम से मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को वोट के अधिकार के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केएस पठानिया, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एसके दहिया, एचएसआईआईडीसी सीनियर मैनेजर राजीव कुमार, बीईओ सुनील कोहली, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, ईओ नगर परिषद डॉ. विजयपाल, सचिव मुकेश कुमार, सीडीपीओ रशिमा बाला, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed