{"_id":"5c69b08cbdec222b6e16d2e9","slug":"71550430348-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बस से नीचे उतारकर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को बस से नीचे उतारकर पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। गांव अटेला नया निवासी एक छात्र ने कुछ युवकों पर बस से उतारकर मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उसने बाढड़ा पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अटेला नया निवासी मनोज ने बताया कि शुक्रवार को वह बाढड़ा स्थित कोचिंग सेंटर में कक्षाएं लगाने के बाद घर लौटने के लिए बस में सवार हुआ था। उसने बताया कि बस जब बाढड़ा से निकालकर पट्रोल पंप के पास पहुंची तो वहां जाम लगा था। उसने बताया कि बस रूकते ही कुछ युवक बस में चढ़ गए और उसे जबरदस्ती नीचे उतार लिया। इसके बाद उक्त लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। मनोज ने बताया कि इस दौरान उसका मोबाइल भी टूट गया। आरोपियों के जाने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस सबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।