फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का बस में निकाला पर्स, 20 हजार की नकदी निकाल शौचालय के बाहर फैंक गया चोर

नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का बस में निकाला पर्स, 20 हजार की नकदी निकाल शौचालय के बाहर फैंक गया चोर

Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का बस में निकाला पर्स, 20 हजार की नकदी निकाल शौचालय के बाहर फैंक गया चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाढड़ा से दादरी के लिए सफर कर रहे नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का बस में अज्ञात ने पर्स निकाल लिया। पर्स से 20 हजार की नकदी निकालने के बाद चोर इसे बस स्टैंड परिसर के शौचालय में फेंक गया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत में उसने बस में बगल में बैठे युवक पर शक जाहिर किया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रानीला निवासी पवन कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि शुक्रवार को बस में बैठकर वह अपने एक साथी खिलाड़ी सहित बाढड़ा से दादरी आ रहा था। पवन ने बताया कि बस स्टैंड पर उतरने के बाद वो दोनों रोहतक की तरफ जाने वाले बस में सवार हो गए। बस स्टैंड से बस के निकलते ही उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने उसका पर्स बस स्टैंड शौचालय के पास पड़ा होने की बात उसे कही। पवन ने बताया कि इसके बाद उसने अपना पर्स संभाला तो चोरी मिला। इसके बाद वह बस से उतरकर बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय के पास पहुंचा। वहां मौजूद युवकों ने उसे पर्स सौंप दिया। पवन ने बताया कि जब उसने पर्स की जांच की तो इसमें उसके डॉक्यूमेंट और 220 रुपये की नकदी ही मिली। पवन ने बताया कि पर्स चुराने वाले ने इसमें से 20 हजार रुपये निकाल लिए और पर्स को शौचालय में फेंक गया। इसके तुरंत बाद पवन पुलिस को शिकायत सौंपने पहुंचा। पवन ने बताया कि वह किसी काम से लाडावास गया था। उसने बताया कि पर्स लोवर में था और जेब की चेन भी बंद थी। थकान के चलते वो दोनों बस में बैठते ही सो गए। अंदेशा जाहिर कर पवन ने बताया कि सीट पर उसकी बगल में बैठे युवक ने ही पर्स चोरी किया है।
विज्ञापन


किसी दवा एजेंसी को देने थे रुपये
पवन ने बताया कि उसके साथी खिलाड़ी ने बीस हजार रुपये उसे एक दवा एजेंसी को देने के लिए दिए थे। दो दिन व्यस्तता के चलते वह रुपये वहां नहीं पहुंचा पाया। शनिवार को उसे रुपये देने के लिए जाना था लेकिन इससे पहले ही अज्ञात ने पर्स पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed