फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पंचायतें नहीं होगी अब नगर परिषद में शामिल, दर्जा बढ़ाने के लिए शहर की आबादी ही काफी

पंचायतें नहीं होगी अब नगर परिषद में शामिल, दर्जा बढ़ाने के लिए शहर की आबादी ही काफी

Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
पंचायतें नहीं होगी अब नगर परिषद में शामिल, दर्जा बढ़ाने के लिए शहर की आबादी ही काफी
झज्जर। शहर को नगरपालिका से नगरपरिषद का दर्जा दिलवाने के लिए शहर की आबादी ही काफी है। पंचायतों को अब नगरपरिषद में शामिल नहीं किया जाएगा। 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी 48,424 थी, जो कि नपा के फार्मूले के अनुसार वर्तमान में करीब 71 हजार पहुंच गई है। नपा को नगरपरिषद का दर्जा दिलवाने के लिए केवल 50 हजार आबादी की आवश्यकता होती है, जिसे झज्जर शहर पार कर चुका है। ऐसे में अब शहर को नगरपरिषद का दर्जा दिए जाने का रास्ता साफ हो चुका है। शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जिस प्रकार से इस मामले में तेजी दिखाई जा रही है, उससे लग रहा है कि इसकी घोषणा फरवरी में हो सकती है। निदेशालय ने झज्जर नगरपालिका अधिकारियों से फाइल को 4 फरवरी को ही चंडीगढ़ मंगवा लिया था। फाइल को अब अगली केबिनेट मीटिंग में रखा जा सकता है। इसके बाद शहर को नगरपरिषद बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


पांच पंचायतों से मांगे थे प्रस्ताव
नगरपरिषद के दर्जे के लिए पांच पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए थे, जिनका जवाब पंचायतों की ओर से नहीं आया है। नगरपालिका ने खेड़ी-खातीवास, गुढ़ा, कैमलगढ़, खाजपुर व जौंधी से प्रस्ताव मांगे थे। नपा अधिकारियों को चिंता सता रही थी कि जनसंख्या की कमी के कारण कहीं यहां नगर परिषद का दर्जा मिलने से कहीं झज्जर शहर इस बार चूक न जाए।
विज्ञापन


शहर को मिलेगा फायदा
अगर झज्जर शहर को नगरपालिका से नगरपरिषद का दर्जा दिलवाया जाता है तो शहर को काफी फायदा मिलेगा। झज्जर शहर के विकास के लिए पहले की अपेक्षा ज्यादा बजट मिलेगा। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के विकास कार्यों के लिए नगरपालिका को नगर परिषद का दर्जा दिलवाने के लिए पिछले दो साल से प्रयास में लगे हुए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश सरकार जल्द ही झज्जर शहर को नगरपरिषद का दर्जा देगी। इससे शहर के विकास में तेजी आएगी।

उमेश नंदवानी, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा झज्जर।

नगर परिषद का दर्जा दिए जाने संबंधी फाइल निदेशालय को सौंपी जा चुकी है। इस बार पूरी उम्मीद है कि झज्जर को नगरपरिषद का दर्जा सरकार के द्वारा जारी कर दिया जाएगा।
नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed