फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रुका नहीं तो चलते ऑटो से कूदी महिला, चालक बोला सुना नहीं

रुका नहीं तो चलते ऑटो से कूदी महिला, चालक बोला सुना नहीं

Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
रुका नहीं तो चलते ऑटो से कूदी महिला, चालक बोला सुना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सेक्टर-16 में मंगलवार की सुबह एक महिला चलते ऑटो से कूद गई, जिससे उसे काफी चोट आई है। महिला ने ऑटो चालक पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया। कुछ घंटे बाद पुलिस ने ऑटो चालक को काबू किया तो वह बोला कि उसे महिला की आवाज सुनाई नहीं दी, गिर गई तो वह डर के कारण भाग गया। जानकारी के अनुसार मूलत: रामपुरा (यूपी) निवासी विपिन सिंह गांव कसार में रहता है। वह सेक्टर-16 स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी मानु भी इसी सेक्टर की एक फैक्टरी में काम करती है। मानु रोजाना पैदल ही फैक्टरी आती-जाती है। मंगलवार को लेट हो गई तो एक ऑटो में सवार हो गई। सेक्टर-16 में जब कंपनी के पास ऑटो पहुंचा तो वह रुका नहीं। कुछ दूर आगे जाकर मानु ऑटो से कूद गई, वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मानु ने अपने पति को फोन कर सूचना दी। फिर पति विपिन ने उसे आकर संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मानु के पांव में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई, लेकिन यहां मानु ने पुलिस को मौके पर बुलवाकर चालक के खिलाफ शिकायत दी।


ये लगाया आरोप
पुलिस को दी शिकायत में मानु ने कहा है कि फैक्टरी के नजदीक पहुंचते ही उसने चालक को ऑटो रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने ऑटो नहीं रोका। इसलिए मजबूरन वह ऑटो से कूद गई। उक्त चालक अपहरण के मकसद से ऑटो नहीं रोक रहा था। पुलिस जल्द से जल्द उसे तलाश करे। वहीं, शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑटो चालक को दोपहर के वक्त काबू कर लिया। दोनों पक्ष आमने सामने हुए तो बुजुर्ग चालक ने कहा कि उसे महिला की आवाज सुनाई नहीं दी थी। महिला जब कूदी तो उसने एक बार ऑटो रोका भी था लेकिन डर के कारण फिर भगा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष अपनी-अपनी बात रखी। बाद में महिला ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। सेक्टर छह थाने के एडिशनल एसएचओ कर्ण सिंह ने कहा कि शिकायत मिलते ही तफ्तीश शुरू कर दी गई थी। महिला ने शिकायत वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed