फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राष्ट्रव्यापी हड़ताल: सुचारू रहीं सेवाएं, परिचालक के निधन के चलते रोष प्रदर्शन किया स्थगित

राष्ट्रव्यापी हड़ताल: सुचारू रहीं सेवाएं, परिचालक के निधन के चलते रोष प्रदर्शन किया स्थगित

Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल: सुचारू रहीं सेवाएं, परिचालक के निधन के चलते रोष प्रदर्शन किया स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सरकारी विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल का मंगलवार को मिलाजुला असर रहा। रोडवेज विभाग के परिचालक का अचानक निधन होने पर कर्मचारियों को रोष प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा। तकरीबन सभी रूटों पर रोडवेज की बसें चलीं। विभागों के कर्मचारी रोज गार्डन में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ रोष सभा की। सर्वकर्मचारी संघ और महासंघ से जुड़े 340 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। बिजली कर्मचारियों ने रूटीन में बिजली संबंधी शिकायतों का निपटारा किया। रोडवेज विभाग में 250 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल का पहले दिन मिलाजुला असर देखने में आया। सुबह ही कर्मचारी रोज गार्डन में एकत्र होने शुरू हो गए थे। कर्मचारियों ने रोष सभा की और सरकारी पर मांगें पूरी न करने पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारी नेता राजकुमार घिकाड़ा, ओमबीर कालेहर, विजय लंाबा, सीटू नेता रणधीर कुंगड़ ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों पर तत्परता से अमल करना चाहिए। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान काम, समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाल करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, निजीकरण बंद करना आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। बैठक में कर्मचारी नेता धर्मबीर, कमलेश, देवेेंद्र, सूरताराम, कृष्ण कुमार, राजेश रावलधी, सुरेश, किसान सभा से मोतीराम, रण सिंह, सज्जन, छत्र सिंह, सतनारायण, ओमप्रकाश, कृष्ण फौगाट, सुरेंद्र मोठसरा, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोडवेज की बसें रोजाना की तरह चलीं
रोडवेज डिपो से तकरीबन सभी निर्धारित रूटों पर चलीं। ऐसे में लोगों को हड़ताल की वजह से इतनी परेशानी नहीं हुई। डिपो में 146 बसें रूटों पर चल रही हैं। डिपो में 605 रेगुलर और 57 कच्चे कर्मचारी हैं। हड़ताल का रोडवेज विभाग में कोई खास असर नहीं देखने में आया। रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। सभी रूटों पर रोजाना की तरह बसें चलाई गई। 250 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रोडवेज डिपो के परिचालक अरमिंद्र की अचानक मौत होने पर कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन को स्थगित करना पड़ा। कर्मचारियों ने इस दु:खद घटना पर शोक प्रकट किया। बिजली कर्मचारियों की तरफ से उपभोक्ताओं की इन सभी शिकायतों का समय पर निपटान किया गया। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर मौके पर लाइनमैन पहुंचा और फॉल्ट ठीक किए गए। शहर व आसपास के क्षेत्रों में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति हुई। पावर सब स्टेशनों से नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग हड़ताली कर्मचारी
आईटीआई अनुबंधित एवं अनुदेशक- 75
बिजली निगम संबंधित सर्वकर्मचारी संघ-115
बिजली निगम संबंधित महासंघ -225
जनस्वास्थ्य विभाग =144
मिनिस्ट्रियल एवं लिपिक वर्ग = 95
सिंचाई विभाग = 225
आशा वर्कर = 220
रोडवेज विभाग = 250

शहर में बिजली संबंधी शिकायतों की स्थिति
शिकायत केंद्र का नाम शिकायतें आईं समाधान हुआ
रेलवे रोड सेंटर 3 3
घिकाड़ा रोड क्षेत्र 2 2
हीरा चौक क्षेत्र 5 5
रावलधी क्षेत्र 4 4

छह बैंकों की रही हड़ताल, कर्मचारियों ने नहीं किया काम
मंगलवार को कई बैंकों में भी कर्मचारियों की हड़ताल रही। इस हड़ताल का भी मिलाजुला असर रहा। हरियाणा ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कारपोरेशन बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक, सेेंट्रल बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इन बैंकों में निर्धारित ड्यूटी समय पर कर्मचारी पहुंचे लेकिन कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इस वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। वहीं प्राइवेट व अन्य बैंक रोजाना की तरह से खुले रहे। बैंक वर्कर्स आर्गेनाइजेशन प्रदेश महामंत्री संजय दहिया ने बताया कि छह बैंकों में हड़ताल रही। इन बैंकों में कर्मचारी पहुंचे लेकिन कामकाज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed