{"_id":"5bfda951bdec2241af665955","slug":"71543350609-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों में रोष, एसडीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों में रोष, एसडीएम से मिले
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने व रोड जाम करने के बाद भी सोलधा के ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गांव की जोहड़ वाली गली में अब भी गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों में रोष है। मंगलवार को एक बार फिर ग्रामीण बहादुरगढ़ स्थित एसडीएम ऑफिस में पहुंचे और उनके समक्ष अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने कहा कि गली में कई महीनों से गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग भी इसके समाधान के लिए दिलचस्पी नहीं ले रहा, आप इस समस्या का समाधान करा उनके नारकीय हालात से मुक्ति दिलाएं। एसडीएम जगनिवास ने भी ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
सरपंच जोगेंद्र की अगुवाई में एसडीएम ऑफिस में पहुंचे जयकिशन, मनोज काजला, धर्मबीर, ओमप्रकाश, रामकर्ण, कृष्ण, सुखबीर, बीरो, संतोष, धनकौर, फूलवती व पूनम आदि ने कहा कि यह गांव की मुख्य गली है। इससे रोजाना सैंकड़ों लोगों का आना जाना होता है, मजबूरीवश लोग गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। बच्चे और बूढ़े तो अपने घर में कैद होकर रह गए हैं। गंदे पानी की वजह से मच्छर-मक्खियां पनप गई हैं। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि साहब एक बार हालात का निरीक्षण करें और देखें की लोग किन हालात में रह रहे हैं। एसडीएम ने लोगों की बात सुनी और शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
समस्या है पुरानी
गांव की इस गली में यह समस्या बेहद पुरढानी है। दरअसल, चार साल पहले गली में नाले का निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण के दौरान एक व्यक्ति की जमीन नाले की जद में आ गई और वह कोर्ट में चला गया। बाद में उसने मुआवजा भी नहीं उठाया। तब से नाले का निर्माण अटका हुआ है। लेकिन उस समय तक गली का गंदा पानी एक प्लॉट में जा रहा था इसलिए लोगों को दिक्कत नहीं हुई। लोगों की परेशानी तो तब बढ़ गई जब उस प्लाट में भी भरत कर दिया गया। इस बात का करीब चार महीने हो गए हैं, तब से घरों का गंदा पानी गली में ही भर रहा है। कुछेक बार पंचायत व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी निकलवाया लेकिन अब ये ग्रामीण स्थाई समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो बार लगाया जाम, अधिकारियों से भी मिले
यहां के लोगों ने बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर दो बार जाम लगाया। आखिरी बार जब 5 नवंबर को जाम लगाया गया तो अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गांव गंगड़वा में 16 नवंबर को आयोजित उपायुक्त के संवाद कार्यक्रम में गांव की महिलाएं पहुंची तो उन्हें पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। तब गेट पर उपायुक्त के पीए और बीडीओ ने आकर महिलाओं का मांगपत्र लिया और चार दिन के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। हां, एक बार अधिकारी गांव में पहुंचे जरूर, लेकिन समाधान फिर भी नहीं हुआ। मंगलवार को फिर से गांव के लोग एसडीएम आफिस में पहुंचे।
कराएंगे समाधान : एसडीएम
मामला उनके संज्ञान में आ गया है। फिलहाल मोटर से पानी निकलवाया जाएगा। उसके बाद स्थायी समाधान कराने की कार्रवाई शुरू होगी। इस संबंध में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा। जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़