फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महंगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बादली। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बादली में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। आप के हलका विधानसभा अध्यक्ष जयचंद नंबरदार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता को महंगाई से निजात दिलवाने का वादा किया था मगर सत्ता मिलते ही भाजपा भी कांग्रेस की तर्ज पर जन विरोधी काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि डीजल के भाव पिछले एक सप्ताह में ही 4 से 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम आदमी परेशान होने लगा है। आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब भाजपा को देगी। इतना ही नहीं युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है जबकि नौकरी करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जरूर जा रहा है। किसान फसल बीमा मुआवजे के लिए परेशान हैं। लेकिन सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर सुरेंद्र नांदल, प्रकाश माछरोली, उमराव बेरी, महेंद्र जाखड़, महाबीर जांगड़ा, सुरेंद्र नोरंगपुर, नीरज, नरेश, संदीप वाल्मीकि, जोगिनाथ आदि प्रदर्शन में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed